पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली के लिए तैनात हेड कॉन्स्टेबल की हत्या, जांच जारी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रविवार को पीएम मोदी ने हरियाणा के रोहतक में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया. वहीं पीएम मोदी की रैली में ड्यूटी करने गए फरीदाबाद पुलिसकर्मी की उसके फ्लैट में हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात को हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप की किसी से लड़ाई हुई थी और उसकी हत्या ईंट और कांच की बोतल मारकर की गई. घटनास्थल पर मृतक की वर्दी भी बरामद हुई. फॉरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा जांच की जा रही है.
