हैदराबाद गैंगरेप में एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया निलंबित
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में हैदराबाद में हुए दिल दहला देने वाले गैंगरेप मामले में एफआईआर दर्ज करने में लेट लतीफ़ करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए कमिश्नर ने 3 पुलिस वालों को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि बुधवार को हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और फिर हत्या के बाद शव जलाने की घटना को लेकर सारा देश एक स्वर में विरोध जता रहा है।
