राष्ट्रपति ने खारिज की निर्भया के दोषी की दया याचिका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
2012 दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता निर्भया के दोषी मुकेश की दया याचिका आज गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेजी थी। जिसपर फैसला लेते हुए राष्ट्रपति ने दया याचिका खारिज की। बता दें गृह मंत्रालय ने भी राष्ट्रपति भवन को दया याचिका भेजते हुए सिफारिश की थी कि दोषी की दया याचिका खारिज की जाए। अब तय है कि दोषियों को 22 जनवरी को फांसी होगी।
