ईद के मौके पर कश्मीर में पत्थरबाजी, नमाज बाद IS और पाकिस्तान के झंडे लेकर सड़कों पर उतरे लोग
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बुधवार को ईद की नमाज के बाद घाटी के श्रीनगर, सोपोर, अनंतनाग और कुपवाड़ा में पत्थरबाजों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पे देखने को मिलीं. घाटी के नौहट्टा क्षेत्र में सैकड़ों लोगों ने चेहरे ढककर हाथों में ISIS और पाकिस्तान का झंडा लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया. इतना ही नहीं मूसा, मूसा, हमें चाहिए आजादी, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए. पत्थरबाजों ने जवानों पर पथराव किया जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने पैलेट गन और आंसू गैस के गोले दागे
