23 वर्षीय युवती इंशा जान ने की थी पुलवामा अटैक के आतंकियों की मदद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुलवामा हमले की जांच में एनआईए की चार्जशीट में इंशा जान नामक युवती भी आरोपी बनी। इंशा जान और उसका पिता तारीक पीर आतंकियों की मदद करने के लिए गिरफ्तार हुआ। 23 वर्षीय इंशा पाकिस्तानी बम बनाने वाले मुख्य साजिशकर्ता मोहम्मद उमर फारूक की साथी थी। वह उसके साथ फोन और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संपर्क में थी। वो फारूक को सुरक्षाबलों के मूवमेंट की भी जानकारी देती थी।
