18 घंटे बाद पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ खत्म, 3 आतंकी मारे गए, मेजर समेत 5 शहीद
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी मारे गए. सूत्रों के मुताबिक पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड कामरान उर्फ राशिद गाजी समेत 3 आतंकियों को ढेर किया गया, जबकि सेना के एक मेजर सहित 5 जवान शहीद हो गए. इस मुठभेड़ में पुलिस के DIG अमित कुमार और सेना ब्रिगेडियर हरबीर सिंह भी घायल हुए हैं. वहीं 18 घंटे बाद मुठभेड़ खत्म हो गई है लेकिन सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है.
