पुलवामा में साल 2019 का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 39 जवान शहीद
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: ANI
गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपुरा में आतंकवादियों ने CRPF के काफिले को निशाना बनाया. आतंकियों ने गोरीपुरा इलाके में जवानों पर पहले गोलीबारी की और फिर उन पर 350 किलो IED ब्लास्ट किया. इसमें CRPF के 39 जवान शहीद हो गए और 45 घायल हुए हैं. वहीं इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है. वहीं रक्षा अधिकारियों ने घायलों की संख्या बढ़ने की आंशका जताई है. उधर, पीएम मोदी ने सहित कई राजनेताओं ने हमले की निंदा की है.
