कतर टी- टेन लीग की भ्रष्टाचार निरोधक जांच शुरू, कई सटोरियो की मौजूदगी का पता चला
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
7 से 16 दिसंबर तक कतर क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित टी- टेन क्रिकेट लीग में हुए भ्रष्टाचार मामले की जांच आईसीसी द्वारा शुरू की जा चुकी है। इस जांच में कई जाने पहचाने सटोरियो की मौजूदगी का पता चला है। जिन्होंने सुनियोजित ढंग से इस लीग में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया था। बता दें कि इस लीग की छह टीमों में हाशिम अमला सहित 24 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने भी भाग लिया था।
