बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे के बंगले पर छापेमारी, करोड़ों के हथियार बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aaj Tak
यूपी पुलिस ने बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के दिल्ली के वसंत कुंज स्थित घर पर छापेमारी कर 4,431 कारतूस समेत भारी मात्रा में करोड़ों के हथियार बरामद किए। पुलिस ने इटली, ऑस्ट्रिया, स्लोवेनिया की रिवाल्वर, बन्दूक, कारतूस, इटली और स्लोवेनिया की डबल बैरल और सिंगल बैरल बंदूक बरामद की। हाल ही में अब्बास पर एक लाइसेंस पर ज्यादा हथियार खरीदने के आरोप में केस दर्ज हुआ था।
