x

रांची हिंसा मामला: पुलिस हिरासत में लोगों को भड़काने का आरोपी नवाब चिश्ती

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: twitter

रांची हिंसा मामले में नवाब चिश्ती को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया। वह हिंसा के मास्टरमाइंड व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। उसने अपने अकाउंट्स पर कई नेताओं संग अपनी तस्वीरें भी डाल रखी हैं। उसने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' नामक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा था, जिसके जरिए लोगों को भड़काया जा रहा था। उसने हिंसा पूर्व पोस्ट में लिखा है, 'इंटेलिजेंस ब्यूरो एवं जिला प्रशासन सतर्क रहें!'