रणजीत हत्याकांड : पुलिस ने किया अहम खुलासा, गोरखपुर कनेक्शन भी खंगालें जा रहे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
हिंदूवादी नेता रणजीत बच्चन हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और खुलासा करते हुए बताया हत्यारे ने रणजीत की हत्या से पहले न केवल रेकी की, बल्कि पुलिस को गुमराह करने का पूरा प्रयास भी किया। हत्या से पहले बदमाश ने रणजीत और आदित्य का फोन छीन लिया। इतना ही नहीं पुलिस को जांच की दिशा से भटकाने के लिए उनके फोन को बैकुंठ धाम के पास फेंक दिया गया।