रेप पीड़िता को मिली धमकी, 'उन्नाव गैंगरेप पीड़िता जैसा कर देंगे हाल'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को जिस तरह जिंदा जलाया गया, उसी तरह की धमकी यूपी के बागपत में भी एक रेप पीड़िता को दी गई। जिसके बाद आनन फानन में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी हुई। दरअसल, पीड़िता के घर के बाहर पोस्टर चिपकाए गए थे। जिन पर लिखा था कि अगर पीड़िता ने कोर्ट में रेप आरोपियों के खिलाफ गवाही दी तो उसके साथ उन्नाव गैंगरेप पीड़िता जैसा सुलूक होगा।
