लगातार नोएडा में बढ़ रहे हैं आत्महत्या के मामले, 48 घंटे में 5 लोगों ने की आत्महत्या
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2020 से अब तक 300 लोगों ने सुसाइड किया है। खबरों के मुताबिक, पिछले 48 घंटे में 5 लोगों ने आत्महत्या की है। वहीं आत्महत्या की वजह व्यापार ठप होना, पैसों की कमी, नौकरी जाना और अभी के वातावरण की नाकारात्मकता को बताया जा रहा है। इसके अलावा पता चला कि महिलाओं से ज्यादा पुरुष आत्महत्या कर रहे हैं।
