रतन टाटा और नुस्ली वाडिया को CJI ने दी मामले को आपस में सुलझाने की नसीहत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
रतन टाटा और नुस्ली वाडिया मानहानि मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान CJI जस्टिस एस. अरविंद बोबडे ने कहा कि दोनों इंडस्ट्री के दिग्गज लीडर हैं और उन्हें इस मसले को बातचीत कर सुलझा लेना चाहिए। इस मामले में अब अगली सुनवाई 13 जनवरी को होगी। बता दें साल 2016 में नुस्ली वाडिया ने रतन टाटा और अन्य के खिलाफ अवमानना का मामला दर्ज कराया था।