ओडिशा के होटल में पंखे से लटकी मिली RBI के GM की लाश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ओडिशा के एक होटल में आरबीआई के जनरल मैनेजर की लाश पंखे से लटकी मिली। बता दें जनरल मैनेजर आशीष रंजन सामल गुवाहाटी में कार्यरत थे। ओडिशा के जाजपुर में वो अपने परिजनों से मिलने अपने घर गए हुए थे। सामल की मौत के पीछे का सही कारण अभी तक पता नहीं चला है लेकिन यह संदेह है कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद वजह है। पुलिस जांच में जुटी।
