जेसिका लाल और प्रियदर्शनी मट्टू मर्डर केस में हत्यारों को लगा झटका, रिहाई की अपील हुई खारिज
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: jagran
बहुचर्चित जेसिका लाल हत्याकांड में सजा काट रहे सिद्धार्थ शर्मा उर्फ मनु शर्मा और प्रियदर्शनी मट्टू की हत्याकांड के हत्यारे संतोष सिंह को समीक्षा बोर्ड ने बड़ा झटका दिया है. दरअसल शुक्रवार को दिल्ली सरकार के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन की अध्यक्षा में दिल्ली सजा समीक्षा बोर्ड की बैठक हुई. जिसमें मनु शर्मा और संतोष सिंह को रिहा करने की पुनर्विचार याचिका खारिज को कर दिया गया. फिलहाल दोनों जेल में ही रहेंगे.
