इलाहाबाद: दबंगों ने रिटायर्ड दरोगा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Nav Bharat Times
इलाहाबाद में एक रिटायर्ड दरोगा को सरेआम पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का कारण पड़ोसी के साथ दरोगा का चल रहा जमीन विवाद बताया जा रहा है। दबंगों ने रिटायर्ड दरोगा पर उस वक्त लाठी- डंडों से गली में भीड़ के सामने बेरहमी से पिटाई की, जब वह साइकिल से सब्जी लेने के लिए जा रहे थे। इस मामले में दबंगों द्वारा रिटायर्ड दरोगा को सरेआम पीटे जाने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
