श्रीलंका की जेल में भड़के दंगे में 8 कैदी मरे; 37 से ज्यादा घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोलंबो के बाहरी इलाके की एक जेल में रविवार को भड़के दंगे में करीब आठ कैदियों की मौत हुई और 37 अन्य घायल हुए। दरअसल, कोलंबो के उत्तर में लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित महारा जेल में कैदियों ने अशांति पैदा कर दी। कुछ कैदियों ने जेल का दरवाजा खोलकर भागने का प्रयास किया था, जिसके बाद अधिकारियों ने बल प्रयोग किया। इसके बाद ही दंगा शुरू हुआ।
