पिछले साल देश में हुई 4.49 लाख सड़क दुर्घटनाएं, 71% हादसे फुल स्पीड गाड़ी चलाने से हुए
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
संसद सत्र के दौरान सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह ने बताया कि पिछले साल देश में हुई 4.49 लाख सड़क दुर्घटनाओं में से लगभग 71 प्रतिशत सड़क दुर्घटना, तेज गति से वाहन चलाने के कारण हुई। इसके अलावा भारत में प्रतिवर्ष लगभग पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जो दुनिया में सबसे अधिक हैं। इन दुर्घटनाओं में लगभग 1.5 लाख लोग मारे जाते हैं और करीब 3 लाख अपंग हो जाते हैं।
