जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुआ भीषण सड़क हादसा, 16 की मौत और कई घायल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: amar ujala
मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिला मुख्यालय से 8 किमी की दूरी पर खिलैनी से मरमत रोड की ओर जा रही एक टैंपो अनियंत्रित होकर 1 हजार फीट गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में 16 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि हादसे में कई लोग घायल हो गए. वहीं, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया.
