16 घंटे ईडी के अधिकारी रहे रोबर्ट वाड्रा के मेहमान, पूरे ऑफिस को खंगाला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: PTI
सोनिया गांधी के दामाद और उद्योगपति रोबर्ट वाड्रा के सुखदेव विहार ऑफिस में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने छापेमारी की. ईडी के अधिकारी पूरे 16 घंटे तक छापेमारी की. रक्षा सौदे में रिश्वत लेने के आरोपों की वजह से ये छापेमारी की गई है. वाड्रा के वकील ने ईडी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 5 साल से वाड्रा को परेशान किया जा रहा है. ईडी ने कल ऑफिस में दरवाजा तोड़ा और कानून को हाथ में लिया है.