अफगानिस्तानी राष्ट्रपति के भाषणों के बीच आतंकियों ने किया रॉकेट हमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: TalkToday
काबुल में ईद-उल-अजहा के मद्देनजर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के संबोधन के दौरान मंगलवार को रॉकेट से हमला किया गया। इस दौरान कई विस्फोट भी हुए। हालांकि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। जब गनी टेलीविजन पर देश को संबोधित कर रहे थे, उस समय विस्फोट की आवाज साफ सुनाई दे रही थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए अफगानिस्तान का सुरक्षाबल पूरी तरह से तैयार हैं और इन विस्फोटों और अन्य घटनाओं को जल्द ही नियंत्रित किया जाएगा।
