बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट हमला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बगदाद में अत्यधिक सुरक्षा घेरे में स्थित ग्रीन जोन इलाके में रॉकेट से हमला किया गया। हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यह रॉकेट देश के नेशनल सिक्योरिटी सर्विस के पास गिरा। यह इलाका अमेरिकी दूतावास से कुछ ही दूरी पर है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इराक में मौजूद अमेरिकी सैनिकों की संख्या को तीन हजार से कम करके 2500 करने का निर्णय लिया है।