पुलवामा अटैक से पहले मसूद के भतीजे के अकाउंट्स में डाले गए 10 लाख रुपये: एनआईए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एनआईए ने बताया है कि जैश सरगना मसूद अजहर के भतीजे मोहम्मद उमर फारूक के पाक स्थित अकाउंट्स में पुलवामा अटैक से ठीक पहले 10 लाख रुपये डाले गए थे। अकाउंट्स एलाइड बैंक और मेजान बैंक में थे। उमर फारूक अटैक में शामिल था। फारूक को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया था। आतंकियों ने करीब छह लाख रुपये विस्फोटक और मारुति इको कार खरीदने में खर्च किए थे।
