योगी सरकार ने किया कमलेश तिवारी के परिजनों को 15 लाख रुपये और आवास देने का ऐलान
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बुधवार को कमलेश तिवारी के परिजनों को योगी सरकार ने मुआवजा देने का फैसला किया है. इसके तहत सरकार ने कमलेश तिवारी के परिवार को 15 लाख रुपये नकद और सीतापुर में 1 मकान देने की बात कही है. इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में सख्त निर्देश दिए है कि मुख्य हत्यारों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी कार्रवाई हो. वहीं आज यूपी पुलिस को आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड भी मिल गई है.
