रूस ने सीरिया में फिर दागी मिसाइलें, 23 नागरिकों की हुई मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
उत्तर-पश्चिमी सीरिया में रूस के हवाई हमले में लगभग 23 नागरिकों की मौत हो गई। यह क्षेत्र विद्रोहियों के कब्जे वाला है। जानकारी के अनुसार रूस के हमले के बाद रॉकेट हमले का आरोप विद्रोहियों और जिहादियों पर लगाया जा रहा है और इसमें उत्तरी सीरिया में सरकारी शासन वाले क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हो गई। बता दें पांच दिनों के भीतर रूस की ये तीसरी एयर स्ट्राइक थी।