केरल हिंसा की आग में जले CPI-CPM नेताओं के घर, 1700 से ज्यादा गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
केरल के सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री से भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.शुक्रवार को रात करीब 10.15 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने CPI नेता शमसीर के घर में बम फेंके.हमले के बाद MLA ने RSS को इस साजिश के पीछे बताया.जिस वक्त हमला हुआ उस समय MLA आवास पर नहीं थे.CPI नेता के अलावा CPM के पूर्व जिला सचिव पी शशि के घर पर भी बम फेंके गए और CPM कार्यकर्ता विशाक पर हमला किया गया.वहीं हिंसा के आरोप में पुलिस ने 1718 लोगों को गिरफ्तार किया है.
