सीआरपीएफ पर हमला करने वाला सैफुल्लाह मारा गया, एक अन्य ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
श्रीनगर के रामबाग इलाके में आज सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर दो आतंकियों को मार गिराया है। मृत आतंकियों में से एक पाकिस्तानी आतंकी सैफुल्लाह भी है, जो सीआरपीएफ हमले में भी शामिल था। पिछले पांच दिनों में सुरक्षाबलों द्वारा चलाया गया यह चौथा सफल ऑपरेशन है। सुरक्षाबलों ने सैफुल्लाह समेत दो आतंकियों को सुबह से ही घेरकर रखा था और ऑपरेशन को अंजाम दे रहे थे।
