यूपी में बेखौफ घूम रहे बदमाश, एक दिन में सपा के 2 नेताओं की गोली मारकर हत्या
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. शुक्रवार को सूबे के अलग-अलग जिलों में सपा के दो नेताओं की हत्या कर दी गई. ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता रामटेक कटारिया की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं दूसरी ओर जौनपुर जिले में सराय ख्वाजा थाना इलाके के शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर आज सुबह सपा नेता लालजी यादव की भी 3 बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
