सबूतों के अभाव में NIA कोर्ट ने समझौता ब्लास्ट केस के 4 आरोपियों को किया बरी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बुधवार को पंचकूला की स्पेशल NIA कोर्ट ने 12 साल पहले हुए समझौता ट्रेन ब्लास्ट केस में असीमानंद समते सभी चारों आरोपियों को बरी कर दिया है. अदालत ने सबूतों के अभाव के चलते मुख्य आरोपी असीमानंद के अलावा लोकेश शर्मा, कमल चौहान और राजिंद्र चौधरी को भी बरी कर दिया है. बीते बुधवार को कोर्ट ने पाकिस्तानी गवाहों के बयान के लिए अनुमति देने के आवेदन को भी खारिज कर दिया था.
