स्कूटी की कीमत 15 हजार, चलान काट दिया 23 हजार का
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नए ट्रैफिक नियम के लागू होते ही इसका असर दिखने लगा। नियम तोड़ने वालों पर चालान के रूप में भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। लेकिन दिल्ली में जुर्माने के रूप में एक शख्स का चालान उसकी स्कूटी से ज्यादा की कीमत का काट दिया गया। दरसल गुड़गांव कोर्ट में काम करने वाले दिनेश पर 23 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया गया जबकि स्कूटी की कुल कीमत ही वर्तमान में 15 हजार रुपये है।
