24 घंटे में ही घाटी में सुरक्षाबलों का दूसरा प्रहार, कुपवाड़ा में 5 आतंकी ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आज सेना ने 5 आतंकियों को मार गिराया। सेना को पता चला था कि इस इलाके के आसपास आतंकियों का एक समूह घुस गया है। जो मौका मिलते ही हमला करने की फिराक में है। बुधवार को भी सेना ने तलाशी शुरू की थी। जब दोनों ओर से कुछ गोलीबारी की खबरें आई थीं। आज तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में 5 आतंकवादी मारे गए।
