सुरक्षाबलों ने शोपियां में मार गिराए 3 आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज शोपियां में एक आतंकी संगठन के 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया और तीनों का एनकाउंटर कर दिया। मारे गए आतंकवादियों में पूर्व एसपीओ आदिल डार समेत जहांगीर मलिक और वसीम शामिल है। इन आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद हुए है। सर्च ऑपरेशन जारी रखते हुए आम नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
