यौन उत्पीड़न मामले के दोषी पायलट की एयर इंडिया में फिर नियुक्ति
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एयर इंडिया पायलट सचिन गुप्ता पर महिला सहकर्मी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया था। जांच में भी उन्हें दोषी पाया गया था। जिसके बाद कम्पनी के सेवा नियम के तहत उन्हें जुर्माना भरना था, लेकिन इसके खिलाफ उन्होंने उच्च प्राधिकरण में अपील की है। वहीं से खबर मिली कि सचिन को कम्पनी ने दोबारा अनुदेशक के पद पर नियुक्त किया है।
