जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक गिरजाघर में गोलीबारी, सात की मौत, कई घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: times of israel
जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक गिरजाघर में हुई गोलीबारी में सात लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए। अलस्टरडॉर्फ इलाके में यहोवा विटनेस चर्च में यह गोलीबारी हुई। ग्रॉस बोरस्टेल जिले में डेलबोगे स्ट्रीट पर विटनेस चर्च में गोलीबारी की गई। हमलावर ने लगातार 12 राउंड फायर किया। यह साफ नहीं कि हमलावर मारा गया या नहीं। फिलहाल पुलिस इस हमले के कारणों की जांच कर रही है।