पत्थलगड़ी आंदोलन के विरोध पर 7 लोगों की हत्या की आशंका
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित बुरुगेलिकेरा गांव में पत्थलगड़ी का विरोध करने पर पंचायत के उपमुखिया जेम्स बूढ़ सहित सात लोगों का अपहरण कर लिया गया। जिनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं शवों को ढूंढने के लिए पुलिस का सर्च अभियान अभी भी जारी है। बता दें जमीन की मांग और अलग कानून को लेकर झारखंड का पत्थलगड़ी आंदोलन एक बार फिर विवादों में है।