उत्तर-प्रदेश में पिछले दो सालों में सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं के साथ छेड़खानी में हुई सात गुना बढ़ोतरी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। उप्र महिला पावर लाइन 1090 की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले दो सालों में महिलाओं के साथ सोशल मीडिया के जरिये धमकी, छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज वीडियो भेजने जैसे अपराधों में सात गुना बढ़ोतरी हुई है। 2017 में जहाँ इस तरह के 3,990 मामले सामने आए थे वही इस साल अब तक 28,578 मामले दर्ज किए गए हैं।
