नीदरलैंड के हेग में लोगों पर चाकू से हमला, 3 गंभीर रूप से घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
नीदरलैंड के हेग में आज करीब 50 वर्षीय हमलावर ने चाकू से कई लोगों पर हमला किया। हमले में कई लोग घायल हुए, 3 नाबालिगों की हालत गंभीर है। घटना हडसन बे डिपार्टमेंटल स्टोर में घटी। अभी हमले के मकसद का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा है कि अगर वे हमलावर के बारे में कुछ भी जानते हों तो तुरंत संपर्क करें।
