नाबालिगों से यौन शोषण के आरोप में सजा काट रहा था अमेरिकी अरबपति, जेल में कर लिया सुसाइड
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार को नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोपों का सामना कर रहे अमेरिकी अरबपति जेफरी एप्सटाइन ने मैनहैटन स्थित जेल में आत्महत्या कर ली. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को सुबह 7.30 बजे के आसपास एप्सटाइन ने मेट्रोपॉलिटन करेक्शनल सेंटर के अपने सेल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. बता दें कि जुलाई में न्यूयॉर्क की अदालत ने उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. एप्सटाइन को 45 साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी.
