15 साल तक गुफ़ा में क़ैद रखकर करता रहा यौन शोषण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: BBC.com
इंडोनेशिया में एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा 15 साल तक एक युवती को गुफ़ा में क़ैद रखकर उसका यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि बुजुर्ग ने युवती को 13 साल की उम्र में अगवा किया था। जिसके बाद बुजुर्ग ने उसका ब्रेन वॉश करके 15 साल तक यौन शोषण किया। वहीं पीड़िता की बहन इस बुजुर्ग के बेटे की पत्नी है, जब उसे शक हुआ तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद युवती को गुफा से बरामद किया गया। बुजुर्ग को 15 साल की सजा हो सकती है।
