DSP देवेंद्र से शेर-ए-कश्मीर मेडल लिया गया वापस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
डीएसपी देवेंद्र सिंह से शेर-ए-कश्मीर पुलिस मेडल को वापस ले लिया गया। राज्य की तरफ से उन्हें शौर्य के लिए ये मेडल दिया गया था। अब उनके आतंकवादियों से जुड़े होने की बात सामने आने के बाद राज्य सरकार ने यह पुरस्कार वापस ले लिया। देवेंद्र से जांच ऐजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं। छापेमारी में उनके घर से सेना के 15 मैप और 7.5 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं।