दिल्ली के बाद अब बुलंदशहर में कावंडियों का उत्पात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कांवड़ यात्रा एक तरफ समापन की ओर है, वहीं दूसरी ओर कांवड़ियों का हुड़दंग अभी भी जारी है। ऐसा ही एक मामला यूपी के बुलंदशहर से सामने आया है। जहां कांवड़ियों ने पहले पुलिस की जीप पर हमला किया। इसके बाद पुलिस की जीप में तोड़फोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मामले ने इतना गंभीर रूप धारण कर लिया कि पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा। साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस को हालात काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
