जर्मनी के हनाऊ में दो हुक्का बारों में फायरिंग, 8 की मौत, कई घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
बीती रात जर्मनी के हनाऊ शहर में दो हुक्का बारों में हुई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत हुई, जबकि कई अन्य घायल हुए। हनाऊ साउथ वेस्टर्न जर्मनी का एक शहर है, जो फ्रैंकफर्ट से 20 किलोमीटर दूर है। स्थानीय समायानुसार बीती रात 10 बजे के आस-पास घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी। घटनास्थल की तस्वीरों में टूटी हुई गाड़ियां, डेड बॉडीज और गोलियां दिखीं।
