जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने किया 4 को ढेर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रविवार सुबह कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने 4 आतंकियों को ढेर कर दिया. हालाहि अभी भी दक्षिण कश्मीर के दारमदोरा इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी है. अभी तक मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है. सूत्रों के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने जैसे ही वहां छिपे हुए आतंकियों की घेराबंदी की तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके सुरक्षाबलों ने माकूल जवाब दिया.
