पाकिस्तान के पेशावर में सिख युवक की हत्या, पुलिस स्टेशन के पास मिला शव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तान के पेशावर में एक सिख युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा हे कि सिख युवक की हत्या अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई। वहीं युवक का शव चमकनी पुलिस स्टेशन के पास से बरामद किया गया। पाकिस्तान में दो दिन पहले ननकाना साहिब गुरद्वारे में पथराव के बाद पंजाब से लेकर भारत तक भारी आक्रोश है। इसे लेकर पंजाब में जोरदार प्रदर्शन भी किया गया।