सिक्किम पुलिस के जवान ने तीन साथियों को गोली मारी, तीनों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
दिल्ली के रोहिणी स्थित हैदरपुर इलाके में वाटर प्लांट पर तैनात सिक्किम पुलिस के एक जवान ने अपने तीन साथियों को गोली मारी दी। इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल जवान ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। बताया जाता है कि जवानों में आपसी झगड़ा हुआ था। आरोपी जवान को पकड़ा गया।