सीरिया में तुर्की ने किया हवाई हमला, 9 की मौत और 20 घायल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सीरिया में संघर्ष जारी है। इस बीच आज संघर्षग्रस्त उत्तर पश्चिमी सीरिया में एक हवाई हमले में 9 नागरिकों की मौत हो गई। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स मॉनिटरिंग ग्रुप ने कहा कि इस हमले में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। वहीं इदलिब प्रांत में सीरिया और तुर्की के सैनिकों के बीच संघर्ष देखने को मिला। दोनों पक्षों की गोलीबारी में 19 सैनिकों की मौत हो गई।
