यूपी के मऊ में गोली मारकर सपा नेता बिजली यादव की हत्या, हत्यारे फरार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी के मऊ में आज सुबह सपा नेता बिजली यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोहम्मदाबाद इलाके में बिजली यादव को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी। हत्यारे फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। बिजली यादव सुबह-सुबह शैर पर निकले थे। इसी दौरान हमलावरों ने बिजली यादव के सिर पर पिस्तौल से गोली मारी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, चुनावी रंजिश के चलते हत्या हुई।
