स्पेशल सेल ने दिल्ली में चल रही हेरोइन की अवैध फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: navbharat
देश की राजधानी में नशे का काला कारोबार किस तरह से फल-फूल रहा है इसका ताजा मामला सामने आया है। शुक्रवार को स्पेशल सेल ने दिल्ली में चल रही हेरोइन की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जिसके लिंक तालिबान तक हैं। इसमें करीब 600 करोड़ की हेरोइन जब्त की गई। यह दिल्ली से जब्त की गई अबतक की सबसे बड़ी खेप है। ये बोरियों के जरिए हेरोइन को अफगान से दिल्ली लाते थे।
