एंटी रोमियो स्क्वायड वाली योगी सरकार ने गठित की प्रेमी युगल की हिफाजत के लिए विशेष टीम
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
एक वक्त ऐसा था जब यूपी में एंटी रोमियो स्क्वायड गठन हुआ था वहीं अब गोरखपुर में प्रेमी कपल के लिए पुलिस प्रशासन ने एक विशेष टीम गठित की है. साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. दरअसल इस टीम के गठन का उद्देश्य ऑनर किलिंग रोकने के साथ-साथ पंचायतों द्वारा सुनाए जाने वाले बेतुके फरमान को रोकना है. वहीं प्रमुख सचिव के निर्देश पर जोन के प्रत्येक जिले में विशेष टीम गठित की गई है.
